चम्बा के चुराह में, खाई में गिरी कार
खाई में गिरी कार
चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के चांजू-नकरोड संपर्क मार्ग पर कार के खाई में गिरने से युवा चिकित्सक की मौत हो गई। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। मृतक की पहचान अंकुश पुत्र धर्म सिंह वासी वार्ड नंबर तीन जेल रोड जिला मंडी के तौर पर की गई है,जोकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड़ में चिकित्सक के तौर पर कार्यरत था। पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल दिशा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
बुधवार देर शाम डॉक्टर अंकुश वैक्सीनेशन कैंप से वापस नकरोड़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चमयाग कैंची मोड़ के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
