chambaHimachal Pradesh

एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत में विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक…

Spread the love

नेक सिंह ठाकुर (ट्राइबल टूडे न्यूज)चंबा।

केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मध्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने की बैठक की अध्यक्षता…..

एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने की। बैठक में जिला चंबा में सड़क स्वास्थ्य व शिक्षा के अलावा कई अन्य विभागों से संबंधित विकास के विभिन्न पहलुओं बारे विस्तृत चर्चा व उनकी समीक्षा की गई।शोभा करंदलाजे ने बैठक में उपस्थित राज्य व केंद्र सरकार से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को लागू करते समय बेहतर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को योजनाओं द्वारा लाभान्वित किया जा सके। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों व महिलाओं को दिए जाने वाले आहार, 100 दिवसीय टीवी उन्मूलन अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों में भवनो व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता, जिला चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यकालीन भोजन, मुद्रा लोन , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना तथा कृषि व बागवानी विभाग से संबंधित योजनाओं बारे भी विस्तृत चर्चा की गई तथा केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।उन्होंने कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों से संबंधित योजनाओं बारे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि जिला के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों के लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि कृषि व बागवानी विभाग की नई व उन्नत तकनीकों के बारे में लोगों को जागरूकता शिवरों के माध्यम से भी जागरूक किया जाए ताकि कम लागत में ज्यादा पैदावार करते हुए किसानों व बागवानों की आर्थकी को सुदृढ़ किया जा सके। शोभा करंदलाजे ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को निर्देश दिए कि वे जिला में महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम व नशे की रोकथाम के अलावा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कारगर कदम उठाएं।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, व अन्य कई गण मान्य लोग उपस्थित थे।