विद्युत कंपनी की मनमानी को लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीएम भरमौर को सोपा ज्ञापन
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
चिरचिंड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 5 मेगावाट द्वारा पंचायत में हाजिर न होने को लेकर स्थानीय लोगों व युवक मंडल ने एसडीएम भरमौर को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में स्थानीय लोगों व युवक मंडल ने चिरचिंड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की मैनेजमेंट पर बार-बार पंचायत के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों व युवक मंडल का कहना है कि स्थानीय लोगों की मांगों को लेकर वह बाहरी लोगों को प्रोजेक्ट में नौकरी देने को लेकर पंचायत द्वारा कंपनी की मैनेजमेंट को पंचायत में हाजिर होने के लिए लिखा गया था।
लेकिन बार-बार सूचना देने के बावजूद भी कंपनी प्रबंधन की ओर से पंचायत के आदेशों की अवहेलना की जा रही है ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने 25 जनवरी तक परियोजना प्रबंधन द्वारा पंचायत में हाजिर न होने की शर्त पर कंपनी के बाहर लूना पुल में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम भरमौर व पुलिस थाना भरमौर को अवगत करवाया है कि अगर 25 जनवरी तक परियोजना प्रबंधन उनकी बात को सुनने के लिए पंचायत में हाजिर नहीं होते हैं तो अगला कदम कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना व प्रदर्शन होगा।
