Himachal Pradesh

मेधावी बालिकाओं के खाते में धनवर्षा, शांडिल बोले, सरकार ने बैंक में जमा करवाए पांच-पांच हजार

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल बोले, सरकार ने बैंक में जमा करवाए पांच-पांच हजार
राज्य सरकार ने मेधावी बालिकाओं को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की है। पांच हजार रुपए प्रति बालिका यह राशि प्रदान की गई है। यह राशि मेधावी बालिकाओं के खाते में जमा की गई है। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मेधावी बालिकाओं के साथ ही महिला एचीवर्स को भी राज्य सरकार प्रोत्साहित कर रही है। महिला एचीवर्स को 2100 रुपए प्रति एचवीर्स राशि प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार ने दोनों श्रेणियों में 10-10 मेधावियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार इस योजना पर काम करती रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने दसवीं और जमा की दस मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली दस महिला एचीवर्स को सम्मानित किया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को समान अधिकार और उन्हें सशक्त बनाने के लिए योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप बेटियां और महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
होनहार महिलाओं की हौंसला अफवाई करेगी सरकार
स्वास्थ्य और समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मेधावी छात्राओं और महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सरकार निरंतर प्रक्रिया में सम्मानित करेगी।