Himachal Pradesh

जयराम ठाकुर ने कहा अगर ट्रेजरी से भुगतान हो रहे हैं, तो ठेकेदार दफ्तरों से क्यों उठवा रहे हैं फर्नीचर

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार के व्यवस्था परिवर्तन का भांडा पूरी तरह फूट चुका है। आए दिन सरकार के व्यवस्था पतन के नमूने सामने आते हैं। जो मुख्यमंत्री और सरकार की नहीं हिमाचल प्रदेश की भी किरकिरी करवा रहे हैं और आम लोगों को उसकी वजह से तकलीफ उठानी पड़ रही है। विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री से आग्रह कर रहा है कि वह ट्रेजरी खोलें और लोगों के लंबित पड़े बिलों की अदायगी करें। आम जनता से लेकर ठेकेदार सब परेशान है और सबका यही कहना है कि उनके भुगतान लंबित पड़े हैं जिसकी वजह से उन्हें तमाम कठिनाइयां उठानी पड़ रही हैं।
ठेकेदारों द्वारा उनके हजारों करोड़ रुपए के बकाया होने की बात की जा रही है और भुगतान न होने की स्थिति में वे काम रोक देने की मजबूरी भी बता रहे हैं। भुगतान न होने की वजह से हजारों की संख्या में लोग सीधे परेशान हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में ठेकेदार न तो अपने वर्करों का भुगतान कर सकते हैं और नहीं अपने वेंडर का। विपक्ष द्वारा सही बात कहने पर भी मुख्यमंत्री समेत उनका पूरा अमला मीडिया में झूठ बोलने के लिए कूद कर आ जाता है। तमाम तरह के झूठे आंकड़े रखता है और विपक्ष को झूठा साबित करने में ही सारी ऊर्जा करता है।
जयराम ठाकुर ने कहा की विपक्ष को झूठा साबित करने से सच नहीं बदलने वाला है। आज समाचारों में बहुत मोटे अक्षरों में छपा है कि कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र में ठेकेदार को सरकार द्वारा 6 महीने से ज्यादा समय तक पेमेंट नहीं की गई। जब ठेकेदार के पास और कोई विकल्प नहीं बचा तो उसने बीडीओ के ऑफिस से अपना सारा फर्नीचर और सामान उठवा कर वापस ले गया। यह व्यवस्था परिवर्तन के मुंह पर एक तमाचा है।