chambaHimachal Pradesh

गुरु रविदास जी महाराज की प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा….

Spread the love

नेक सिंह ठाकुर (ट्राइबल टूडे न्यूज)चंबा।

आज चंबा में गुरु रविदास जी प्रकाशोत्सव के इस सुअवसर पर चंबा शहर में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सभी धर्म से जुड़े सैकड़ो लोगों ने इस शोभा यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लिया। गुरु महाराज जी पवित्र ग्रंथ व उनकी बाणी के शब्दों का उच्चारण करते गुरु रविदास के अनुयायियों ने पूरे रास्ते उनके गुरुमुखी शब्दों का उच्चारण लगातार करते समय बांधे रखा जिनको सुनकर सभी मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। यह शोभा यात्रा गुरु रविदास जी महाराज के प्राचीन गुरुद्वारा मोहल्ला धड़ोंग़ से निकाली गई जोकि पूरे चंबा की प्रक्रिमा कर पुनः फिर से गुरु द्वारा चली गई।
इस मौके पर चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर ने सभी लोगों को गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर बधाई दी और सभी संगत व अन्य लोगों को उनके बताए गए भलाई के रास्ते पर चलने की बात दोहराई।