Himachal Pradesh

हिमाचल के लोगों को ठगा, अब दुबई में कर रहे धंधा

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

बल्ह पुलिस ने किया था मामले का खुलासा, शातिरों ने फॉरेक्स टे्रडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए लूटे
हिमाचल, पंजाब, हरियाणा समेत पांच राज्यों में फॉरेक्स टे्रडिंग के नाम पर 500 करोड़ से अधिक की ठगी करने के आरोपी दुबई में बैठकर अब अपने धंधे को आगे बढ़ाने में लगे हुए हंैं। हिमाचल के लोगों से ठगे गए करोड़ों रुपए आरोपी दुबई में ऐश कर रहे हैं। यही नहीं इस ठगी के मास्टर माइंड नबाब अली उर्फ लविश चौधरी ने तो अबुधावी टी-10 क्रिकेट लीग की एक टीम तक खरीद ली है। इस मामले का सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के बल्ह थाने के तहत मंडी पुलिस ने आठ नवंबर, 2023 को खुलासा किया था। उस समय क्यूएक्स कंपनी बना कर फॉरेक्स टे्रडिंग से 210 करोड़ रुपए की ठगी की बात सामने आई थी, जिससे ज्यादातर ठगी हिमाचल के भोले-भाले लोगों से की गई थी, जबकि ईडी द्वारा इस मामले में जांच शुरू करने के बाद ठगी का आंकड़ा 500 करोड़ को पार कर गया है। 11 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने क्यूएफ एक्स ट्रेड लिमिटेड और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों के खिलाफ मनी लॉड्रिंग के तहत जांच करते हुए दर्जनों खातों में 170 रुपए फ्रीज कर दिए हैं।
यह पैसा कई डमी कंपनियों के माध्यम से एकत्रित किया गया। कंपनियों के निदेशकों में राजेंद्र सूद, विनीत कुमार, संतोष कुमार और मुख्य साजिशकर्ता नवाब अली उर्फ लविश चौधरी शामिल हैं। इसमें राजेंद्र सूद मंडी जिला के दं्रग क्षेत्र के रहने वाले हैं और अब अपने साथियों के साथ दुबई भाग चुके हैं, जबकि मुख्य साजिशकर्ता नवाब अली उर्फ लविश चौधरी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और इस समय यूएई से धोखाधड़ी का यह धंधा चला रहा है। हाल ही में लविश चौधरी ने बोटब्रो नाम की एक डस्ड कंपनी शुरू की।