IPL 2025: धर्मशाला स्टेडियम में 4, 8 और 11 मई को होंगे आईपीएल मैच, यहां जानें पूरा शेड्यूल
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
IPL 2025: एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 4, 8 और 11 मई को पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलेगी। दो मैच शाम साढ़े सात बजे होंगे, वहीं एक मैच दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला मई में फिर आईपीएल के रंग में रंगेगा। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 4, 8 और 11 मई को पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलेगी। दो मैच शाम साढ़े सात बजे होंगे, वहीं एक मैच दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में तीन मैच प्रस्तावित हैं। धर्मशाला में पंजाब किंग्स की टीम तीन मैच खेलेगी।
