Himachal Pradesh

हिमाचल प्रभारी के बाद अब संगठन के गठन की तैयारी

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष के साथ ब्लॉक, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चुने जाएंगे पदाधिकारी
हिमाचल में कांग्रेस संगठन के गठन की प्रक्रिया अब तेज होने की संभावना है। कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी हाइकमान के इशारे का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला को बदलने के साथ ही अब राज्य में भी बड़े बदलाव होने की संभावना बन गई है। संगठन में ब्लॉक से राज्य स्तर तक बदलाव को लेकर शुरू हुई उठापटक अब सीधे प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की संभावनाएं भी बढ़ा रही हैं। हिमाचल में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस का एक धड़ा इस दबाव के साथ भी काम रहा है कि हिमाचल प्रभारी के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव हो और उसके बाद ब्लॉक, जिला और प्रदेश में कार्यकारिणी के दूसरे पद भरे जाएं। प्रतिभा सिंह का पद हिमाचल की राजनीति में काफी अहम है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जमाने से होलीलॉज प्रदेश की राजनीति का गढ़ रहा है। प्रदेश के कई राजनीति फैसले वीरभद्र सिंह के समय में यहीं से होते रहे हैं। इस समय होलीलॉज प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संभाल रखा है। प्रतिभा सिंह प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटती हैं, तो यह कांग्रेस की कई सालों की विरासत को भी तगड़ा झटका लगने जैसा होगा।
संगठन के लोगों को सरकार में चाहती हैं प्रतिभा सिंह
अब तक प्रतिभा सिंह मुखर होकर संगठन के लोगों को सरकार में जगह देने की वकालत करती रही हैं। ऐसे में प्रतिभा सिंह प्रदेशाध्यक्ष पद से हटती हैं, तो उन पदाधिकारियों का भविष्य भी संकट में आ जाएगा, जो उनकी सिफारिश से अहम पद हासिल करने में कामयाब रहे थे।