Himachal Pradesh

बनेर प्रोजेक्ट पर हिमखंड का हमला, भू-स्खलन की चपेट में आए दो कर्मचारी; एक जख्मी, दूसरा लापता

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

बनेर जलविद्युत परियोजना के पानी से भरे डिसिल्टिंग चैंबर में भारी मात्रा में हिमखंड गिरने व भू-स्खलन होने के करण यहां कार्यरत दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को परियोजना में कार्यरत राजीव कुमार व सुरजीत कुमार परियोजना के चंबर में बढ़े हुए पानी के स्तर को कम करने हेतु गेट वाल्व का संचालन कर रहे थे। इतने में अचानक कपरून नाले से भारी हिमखंड तेज गति से आया और चैंबर व परियोजना की अन्य घटकों को जमींदोज कर गया, जिससे वहां भारी मात्रा में भू-स्खलन भी हुआ।
चट्टानें खिसकने से चैंबर में सैकड़ों क्यूमेक्स पानी तेजी से उछला, जिसकी चपेट में ये दोनों लोग आ गए। राजीव कुमार गहरी खाई में गिर गया, जबकि सुरजीत का कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मौके पार जाकर घटना का जायजा लिया है और जांच जारी है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार और पटवारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। इस आपदा से प्रोजेक्ट को चार करोड़ के नुकसान का अनुमान है।