Himachal PradeshWeather

अभी जारी रहेगा बारिश का कहर, इस दिन से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

3 मार्च को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
तीन जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

बरसात जैसा कहर मचा रही बारिश का कहर अभी जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ तीन मार्च से दोबारा सक्रिय होगा और हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश होगी जिसके लिए यलो अलर्ट दिया गया है वहीं प्रदेश के तीन जिलों चंबा, लाहौल.स्पीति और कांगड़ा के ऊंचाई वाले एरिया में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है जिनके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 4 मार्च से प्रदेश में मौसम के साफ रहने की बात कही गई है। तब प्रदेश के लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल शनिवार की बात करें तो शनिवार को राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में हलकी बारिश दर्ज की गई है वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हलकी बर्फबारी का दौर जारी रहा।
शनिवार को भी प्रदेश भर में बादल छाए रहे। शिमला में सुबह के समय हल्की धूप निकली थी मगर दोपहर में यहां बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। लोग कड़ाके की ठंड का एहसास कर रहे हैं।
राज्य के जिन स्थानों पर शुक्रवार को अधिक हिमपात हुआ है वहां पर लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद अब पुनर्वास का कार्य शुरू हो गया है। मौसम खिलने के साथ ही सडक़ों, घरों पर से बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग और बीआरओ की मशीनरी सडक़ों पर उतर गई है और कई जगहों पर मार्गों को खोलने का काम भी किया गया है। तीन मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद अब दोबारा से प्रशासन सतर्क हो गया है।