Himachal Pradesh

जयराम बोले, जल्द सत्ता से जाने वाली है प्रदेश सरकार

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

कहा, जेपी नड्डा की अगवाई में दिल्ली में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत
प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता से जाने वाली है। प्रदेश की जनता भी इसका ही इंतजार कर रही है। इस सरकार के नेता जहां सनातन विरोधी हैं, वहीं श्रद्धालुओं के चढ़ावे से सरकार चलाना चाहते हैं। गुरुवार को बिलासपुर में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाकुंभ पर सवाल उठाए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तो महाकुंभ में जाने से भी परहेज किया, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को मंदिरों के पैसे से चलाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और प्रदेश सरकार को हिमाचल के देवी-देवताओं का श्राप लगेगा। इस सरकार का कभी भी भला नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही देवी देवताओं का श्राप इस कांग्रेस सरकार पर देखने को मिलेगा। जनता भी इस सरकार से छुटकारा चाहती है।