Himachal Pradesh

चैंपियन ट्रॉफी विजेता टीम को मुख्यमंत्री ने दिया हिमाचल आने का न्यौता

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने चैंपियन ट्रॉफी जीतकर विश्व विजेता बनी भारतीय टीम को हिमाचल आने का न्यौता दिया है। मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया को चैंपियन ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की कड़ी मेहनत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हिमाचल सरकार ने टीम के सभी सदस्यों के लिए विशेष प्रस्ताव भी रखा है, जिसमें सरकार ने टीम के प्रवास से जुड़े सभी खर्चों को वहन करने की बात कही है और कहा कि तक टीम इंडिया की मेजबानी करने में प्रदेश को खुशी होगी।