गद्दी संस्कृति को संजोने में प्रयासरत उभरता सितारा ओमी हिमाचली…
नेक सिंह ठाकुर (ट्राइबल टूडे न्यूज)चंबा।
जी हाँ जिला चंबा के कुंर निवासी ओम प्रकाश जो कि पेशे से अध्यापक हैं अपनी शिक्षा क्षेत्र में सेवाएं देने के साथ-साथ गायकी का भी शौक रखते हैं। गद्दी संस्कृतिक विरासत को बचाने में भी प्रयासरत हैं। आपको बता दें ओम प्रकाश में बचपन से ही गायकी का शौक रहा है विद्यार्थी जीवन में भी उन्होंने कई बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘कुरा वासी ओमी हिमाचली’ पर अपना गाना (उद्धव- गोपी संवाद) रिलीज किया है जिसे कि दर्शकों ने बहुत सराहना की है।ओम प्रकाश में गायकी के साथ साथ खुद गाने लिखने की भी प्रतिभा छुपी है अपने द्वारा लिखे गानों को सुर में ढालने के इलावा गद्दी नृत्य के लिए माहिर हैं। उन्होंने बताया कि गद्दी संस्कृति अपने आप में एक समृद्ध संस्कृति है इसे बचाने के लिए हम सब को प्रयासशील रहना चाहिए। उन्होंने समुदाय के लोगों से आग्रह किया है कि आने वाली पीढ़ी को भी अपनी पुरातन लोक संस्कृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। देखें कैसे मधुर सुरों के साथ अपनी प्रस्तुति देते हैं लोक गायक ओमी हिमाचली ! जरूर सुनें….
