सुंडला और तीसा में 50 बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
चंबा। तीसा और सुंडला क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी मिलेगी। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से परिसर साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
प्रदेश की निजी कंपनी डोफर एंड वाइन्डर के 50 पद भरेगी। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 16 अप्रैल को रोजगार उपकार्यालय सुंडला, और 17 अप्रैल को रोजगार उपकार्यालय तीसा में साक्षात्कार होंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं, 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक और आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की है।
इसके अलावा अभ्यर्थी को हिंदी पढ़ने-लिखनी आनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को तीन माह प्रशिक्षण के दौरान 12 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। प्रशिक्षण समापन के बाद अभ्यर्थियों को 464 रुपये प्रतिदिन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि और स्थानों पर सुबह 10 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने दी। बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।
