Himachal Pradesh

चीन में तिब्बत के धार्मिक नेता दोरजे की संदिग्ध मौत, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने उठाए सवाल

Spread the love

तिब्बती धार्मिक नेता तुलकू हंगकर दोरजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह लंबे समय से चीनी अधिकारियों की हिरासत में थे। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने उनकी मौत की पुष्टि की है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग ने लखपा त्सेरिंग हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें अमन्ये माचेन इंस्टीट्यूट के निदेशक जू तेनक्योंग और धोमाय चोलखा एसोसिएशन के त्सांगशोल देसल को आमंत्रित किया गया।अतिरिक्त सचिव तेनजिन लेक्षय ने कहा कि तुलकू हंगकर दोरजे की संदिग्ध मौत की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की जोरदार अपील कि उनके पार्थिव शरीर को उचित बौद्ध अनुष्ठानों के लिए लुंगनोन मठ में तत्काल छोड़ा जाए तथा हिरासत और संदिग्ध मृत्यु के लिए वियतनामी और चीनी दोनों अधिकारियों की ओर से जवाबदेही तय की जाए।

प्रशासन ने बताया कि चीनी अधिकारियों ने बीते दो अप्रैल को तिब्बत के लुंगनगोन मठ के वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी मौत की सूचना दी थी। तिब्बत नेट की रिपोर्टअनुसार चीनी अधिकारियों ने उनकी मौत के बारे में डिटेल में जानकारी नहीं दी है और न ही उनके शव को लौटाया है।