केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा चम्बा जिला के अपने दो दिवसीय दौरे पर चम्बा मुख्यालय पहुंचे
नेक सिंह ठाकुर (ट्राइबल टूडे न्यूज)चंबा।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा चम्बा जिला के अपने दो दिवसीय दौरे पर चम्बा मुख्यालय पहुंचे। चम्बा मुख्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत भाजपा नेताओं का कार्यकर्ताओं ने फुलमालों से किया। इस मौके पर नड्डा ने संगठन के उपाधिकारी के साथ बैठक भी की इस मौके पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और अन्य नेताओं ने जेपी नड्डा को साल व टोपी की पहनकर सम्मानित किया। बाद में नड्डा ने बचत भवन में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सदर विधायक नीरज नय्यर भी इस बैठक में मौजूद रहे।
हालांकि नड्डा का कार्यक्रम 2:00 बजे चम्बा पहुंचने का था लेकिन हेलीकॉप्टर की उड़ान न होने की वजह से उन्हें सड़क मार्ग से आना पड़ा। इसी देरी के चलते वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक नहीं कर पाए। भाजपा के नेताओं ने ही अपने संबोधन के बाद जनसभा को बंद कर दिया। शाम करीब 5 :30 नड्डा चम्बा पहुंचे जहां पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूल मालाओं से किया गया। उसके बाद तुरंत नड्डा आकाशी जिला के तहत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचे जहां पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी मौजूद थे। आज रात नड्डा का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस में रहेगा कल सुबह वह लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा करने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।