BilaspurHimachal Pradesh

तीन पूर्व सैनिकों से ठगे 20 लाख, बिलासपुर के दधोल में नौकरी के नाम पर शातिरों ने बनाया निशाना

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

पुलिस थाना भराड़ी के तहत तीन पूर्व सैनिक लाखों रुपए की ठगी के शिकार हुए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। दधोल कस्बे से ठगी का शिकार हुए शिकायतकर्ता की शिकायत कमलेश कुमार के अनुसार उन्हें दो अन्य साथी पूर्व सैनिक मित्रों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन आरोपियों द्वारा लगभग 20 लाख रुपए की ठगी की गई। शिकायतकर्ता ने बताया है कि वह वर्ष 2022 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उसी वर्ष उनके एक सैनिक मित्र ने उन्हें बताया कि उसके गांव का संजय ठाकुर नामक व्यक्ति नौकरी दिलाने में मदद करता है। यह जानकर शिकायतकर्ता ने संजय ठाकुर से संपर्क किया। बातचीत के दौरान संजय ठाकुर ने उन्हें बताया कि इस समय बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरियों की भर्ती चल रही है और इसके लिए कुल सात लाख रुपए देने होंगे।
शिकायतकर्ता ने आरोपी को 26 मई 2022 को 5,000 ऑनलाइन तथा 28 मई 2022 को 30 हजार उसके साथी नितिश के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इसी दौरान शिकायतकर्ता के अन्य सैनिक मित्र भी आरोपियों के संपर्क में आए और उन्होंने भी नौकरी के लिए पैसे दिए। बाद में जब काफी समय तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति या कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायतकर्ता एवं उनके साथी सैनिकों ने संजय ठाकुर, नितिश कुमार और लवप्रीत सिंह से संपर्क किया, लेकिन तीनों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।