National

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी सऊदी दौरा बीच में छोड़कर आज ही लौट रहे भारत

Spread the love

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की ओर से आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया और अपनी यात्रा को बीच में ही समाप्त करके देश लौटने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी आज रात ही भारत के लिए रवाना होंगे।
जहां पहले वह कल रात लौटने वाले थे, अब वह बुधवार सुबह भारत पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले से ही कश्मीर में मौजूद है। बुधवार सुबह CCS (कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी) की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।