Himachal Pradesh

स्कूल युक्तिकरण की प्रकिया में होगा बदलाव, शिक्षा मंत्री ने विभाग को मई में प्रस्ताव लाने के दिए निर्देश

Spread the love

स्कूल युक्तिकरण पर अब प्रदेश सरकार बदलाव करने जा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि 2024 की लिस्ट के अनुसार स्कूलों में युक्तिकरण की प्रक्रिया को शुरू किया गया था, लेकिन इसमें कुछ खामियां सामने आई थीं। इसके चलते अब इस साल जो युक्तिकरण होगा, उसमें इस तरह की खामियां दोबारा न आएं, इस बात का ख्याल रखा जाएगा। मई के पहले सप्ताह में विभाग को युक्तिकरण का नया प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें यह देखा जाएगा कि जिन स्कूलों में सरप्लस स्टाफ है, वहां पर शिक्षक यदि अपनी इच्छा से दूसरे स्कूलों में शिफ्ट होना चाहते हैं, तो ये बातें भी इस प्रस्ताव में शामिल होंगी।
अभी स्कूलों में युक्तिकरण की जो नियम बनाए गए थे, उनके तहत कुछ जिलों में ऐसी स्थिति भी सामने आई, जहां पर रिटायरमेंटएज के नजदीक पहुंचे शिक्षकों को दूरदराज क्षेत्र में भेज दिया गया। कुछ शिक्षक ऐसे भी थे, जिनकी युक्तिकरण के चलते ट्रांसफर दूर हो गई थी और उनकी घरेलू परेशानियों थीं या वे दिव्यांग थे। विभाग को इन आवेदनों पर बाद में गौर करना पड़ा। ऐसे में दोबारा ऐसी स्थिति इस साल पैदा न हो, इसके लिए शिक्षा मंत्री ने विभाग को नए सिरे से प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है।
450 टीजीटी की दोबारा जारी होनी है सूची
युक्तिकरण के कारण नए स्थानों पर ज्वाइनिंग दे चुके टीजीटी अध्यापकों को राज्य सरकार राहत देगी। यह लिस्ट अब दोबारा जारी होगी। ज्वाइनिंग दे चुके अध्यापकों के तबादला आदेश भी स्थगित करने के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पहले 11 अप्रैल को शिक्षा विभाग ने उन टीजीटी अध्यापकों के तबादला आदेश स्थगित कर दिए थे,