InternationalNational

बड़ी खबर भारत ने छेड़ी जंग दागीं मिसाइल्स- पाकिस्तान ने किया एमरजेंसी का ऐलान

Spread the love

आपरेशन सिंदूर- भारत ने छेड़ी जंग दागीं मिसाइल्स- पाकिस्तान ने किया एमरजेंसी का ऐलान
भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद बदला ले लिया है, भारत ने मिसाइल्स दाग दी है जिसके बाद पाकिस्तान मे एमेरजेंसी का ऐलान कर दिया है। वहीं पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी भी शुरू
कर दी गई है। पाकिस्तान ने भारत के मिसाइल हमलेके बाद भारत की तरफ़ भारी गोलीबारी की गई है। इस आपरेशन का नाम आपरेशन सिंदूर रखा गया है। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि मौतों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। अब भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने की बात को कन्फर्म किया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर ये हमला किया गया है। यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है।