आपरेशन सिंदूर पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, तीन दिन में ही निकल गईं पाकिस्तान की चीखें
आपरेशन सिंदूर पर बोले प्रधानमंत्री मोदी; पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, फिर हिमाकत की, तो मुंहतोड़ जवाब देंगे
पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात आठ बजे देश को संबोधित करते हुए अपने 22 मिनट के भाषण में पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, आतंकवाद, सिंधु जल समझौते और पीओके पर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया। हमारे ऑपरेशन में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकवादी मारे गए और तीन दिन में ही पाकिस्तान की चीखें निकल गईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने संघर्ष रोकने की सहमति दी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन को केवल स्थगित किया है। पाकिस्तान का रवैया देखकर आगे का एक्शन तय करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ हम सभी का एकजुट रहना, हमारी एकता सबसे बड़ी शक्ति है। निश्चित तौर पर यह युग युद्ध का नहीं है, लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नहीं है। टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस एक बेहतर दुनिया की गारंटी है। पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वह एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। पाकिस्तान को अगर बचना है, तो उसे अपने टेरर इन्फ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा, इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है। भारत का मत एकदम स्पष्ट है, टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते हैं, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते, पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता।
विश्व समुदाय से भी कहूंगा कि हमारी घोषित नीति रही है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो टेररिज्म पर होंगी
