चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत का राज खोलकर रहेगी सीबीआई
58 प्रतिशत लोगों ने जताया केंद्रीय जांच एजेंसी पर भरोसा, आठ फीसदी बोले, कुछ कह नहीं सकते
हिमाचल पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। यह पहला मौका नहीं है, जब हिमाचल में किसी केस की जांच सीबीआई कर रही है। गुडिय़ा, होशियार सिंह आदि कई केसों की जांच सीबीआई कर चुकी है। आमजन में सवाल है कि क्या सीबीआई इस मामले की तह तक जा पाएगी। इसी सवाल को दिव्य हिमाचल मीडिया हाउस ने अपने साप्ताहिक सर्वे में जनता के सामने रखा। सवाल इस प्रकार था। ‘क्या आपको भरोसा है कि सीबीआई विमल नेगी की मौत के कारणों को खोज पाएगी?’ कुल 15617 लोगों तक पहुंचे इस सवाल पर 848 प्रबुद्धजनों ने अपनी राय दी। सर्वे में 58 प्रतिशत लोगों ने पूरा भरोसा जताया कि सीबीआई सही कारणों का पता लगाएगी।
हालांकि 34 प्रतिशत लोगों ने नहीं में अपना जवाब दिया, जबकि आठ फीसदी ने पता नहीं में पक्ष रखकर सवाल को बाइपास कर दिया। सर्वे में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा 549 लोगों ने राय दी, वहीं दिव्य हिमाचल टीवी के फेसबुक पेज, न्यूज वेबसाइट दिव्य हिमाचल डॉटकाम पर भी कइयों ने रिएक्ट किया। कुल मिलाकर सर्वे में एक बात साफ नजर आई कि हिमाचल के लोगों को सीबीआई जांच पर पूरा भरोसा है। लोगों को लगता है कि केंद्रीय जांच एजेंसी विमल नेगी के परिवार को जरूर न्याय दिलवाएगी।
आज तक कोई दोषी नहीं बचा है, न्याय होगा
सर्वे के कमेंट बाक्स में जगेश वैद्य ने लिखा ‘उम्मीद की जा सकती है कि फेयर इन्वेस्टिगेशन होगी।’ अनिल शिवा और रमेश कुमार का कमेंट था ‘नहीं’। रिंकू रणौत, रविंद्र ने ‘हां’ में अपना पक्ष रखा, तो यूट्यूब पर गुराशीश ने लिखा कि ‘सीबीआई से आज तक कोई भी दोषी नहीं बचा है। विमल नेगी के परिवार को न्याय मिलेगा
