Himachal Pradesh

काजा-पांगी प्रोजेक्ट में देरी से सीएम सुक्खू नाराज

Spread the love

मुख्यमंत्री सुक्खू की बिजली अफसरों को कड़ी हिदायत, परियोजनाओं के लिए डेडलाइन तय
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों काजा और पांगी में सोलर पावर प्रोजेक्ट के निर्माण में लगातार हो रही देरी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नाराज हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ली थी और इस बैठक में इन दोनों क्षेत्रों के सोलर प्रोजेक्टों को लेकर सीएम ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। सूत्रों के अनुसार सीएम ने कहा कि तय अवधि में इन परियोजनाओं का काम पूरा नहीं होता है, तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। काजा में दो मेगावाट का प्रोजेक्ट लग चुका है और यहां पर उत्पादन भी हो रहा है, मगर बैटरी स्टोरेज नहीं होने से काजा के लोगों को इस परियोजना का सही तरह से लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह बात सीएम के ध्यान में आई है, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलबी की है। बताया जाता है कि इस दो मेगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट को दिसंबर महीने में चालू कर दिया गया था। अभी तक इसमें बैटरी स्टोरेज सिस्टम नहीं लग पाया है, क्योंकि यह चीन से लाया जाना है। बताया जाता है कि यह प्रोजेक्ट चूंकि केंद्र सरकार की एक एजेंसी के सहयोग से बनाया गया है, तो ज्वाइंट वेंचर की कंपनी ने अमरीकी कंपनी को इसका काम सौंपा। उसने आगे चीन की कंपनी को सबलेट कर दिया और वहां पर बैटरी स्टोरेज सिस्टम बन रहा है। इसमें यह भी जानने योग्य है कि भारत में इस तरह का बैटरी सिस्टम नहीं बनता और यह केवल चीन में बनता है। ऐसे में अधिकारियों ने सीएम के सामने परिस्थितियां बताई हैं, परंतु सीएम ने काजा के इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह से तैयार करने के लिए 31 अगस्त तक की डेडलाइन दी है।