Bharmour

भरमौर की कवारसी पंचायत के तीन वार्डों के लोगों ने खोला जिला परिषद कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा ……..

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत कवारसी के तीन वार्डों के लोगों ने पंचायत में कार्यरत जिला परिषद कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है कवारसी पंचायत के लोगों का कहना है कि पंचायत में कार्यरत जिला परिषद कर्मचारी लगातार पंचायत कार्य क्षेत्र से गायब रहने के बावजूद पूरा वेतन ले रहे है जबकि उनको पूरा दिन कार्य करने के बाद मात्र 85 रुपए प्रति दिन के हिसाब से दिहाड़ी दी जा रही है क्वारसी पंचायत के वार्ड मेंबर विजय कुमार,इंदिरा देवी और निकड़ो देवी का कहना है कि पंचायत में कार्यरत जिला परिषद कर्मचारी अपनी निजी दुश्मनी निकालने के लिए हमारी दिहाड़ी घटा रहे है उनका कहना है कि कवारसी पंचायत के हीलिंग और भरवाली वार्डों में भी इतना ही कार्य हुआ था लेकिन उन्हें पूरी दिहाड़ी दे दी गई और हमें मात्र 85 रुपए प्रति दिन के हिसाब से दिहाड़ी दी गई उन्होंने पंचायती राज विभाग भरमौर से मांग की है कि विभाग की एक टीम कवारसी पंचायत का दौरा करे और गरीब लोगों के साथ हो रही भेदभाव पर दोषी कर्मचारियों पर कढ़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए इन लोगों का कहना है कि जब तक विभाग इसमें हस्तक्षेप नहीं करता है हम मनरेगा कार्यों का वहिस्कार करेंगे उधर इस मामले में जब खण्ड विकास अधिकारी भरमौर से बात करनी चाही तो उनसे बात नही हो पाई वहीं इस बारे में जब एसडीएम भरमौर असीम सूद से बात की तो उन्होंने बताया की उनको मामले की कोई सूचना नहीं है उन्होंने बताया कि इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी भरमौर से बात करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।