Bharmour

भूस्खलन के चलते रावी नदी पर बना लकड़ी का पुल टूटा

Spread the love

वीरवार शाम को जनजातीय क्षेत्र भरमौर के सिन्युर पुल पर मलबा गिरने के कारण दो से तीन वाहन के क्षतिग्रस्त हो गए है यही नहीं पुल पर भारी भरकम चटाने गिरने के कारण पुल भी टूट गया है बता दें कि रावी नदी पर बने लकड़ी के इस पुल से वीरवार शाम को बारात सिन्यूर से होली पंचायत के बनून गांव जा रही थी जैसे ही दूल्हे की गाड़ी पुल पार करने लगी तो ऊपर से भारी भरकम पत्थर गाड़ी पर आ गिरे इस दुर्घटना में सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब दूल्हे की गाड़ी पुल पार कर रही थी तब दूल्हे को गाड़ी से उतार दिया गया था उधर सिन्यूर पुल के टूट जाने के कारण बारात भी रावी नदी के दूसरे छोर पर फंस गई है बाराती पुल पार करने के जुगाड में लगे हुए है बहरहाल वीरवार शाम को बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।