Bharmour

कुलेठ में तीन दिवसीय जातर मेले का हुआ समापन ब्रह्मानंद ठाकुर रहे मुख्यतिथि

Spread the love

शनिवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत कुलेठ में तीन दिवसीय जन्माष्टमी जातर मेले का समापन हो गया इस समापन समारोह में राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की इस महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिता,कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें वॉलीबॉल में पठानकोट की टीम विजेता और पुखरी की टीम उपविजेता रही कबड्डी में गरोला की टीम विजेता और कुलेठ की टीम उपविजेता रही।इस महोत्सव में क्षेत्र के महिला मंडल महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रतियोगिता हुई जिसमें महिला मंडल चन्हौता की महिलाओं ने बाजी मारी जबकि दूसरे स्थान पर महिला मंडल गुवाला और महिला मंडल तियारी की टीमों को संयुक्त रूप से उपविजेता घोषित किया गया इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल चन्हौता की टीम को 15000 की नगद राशि और ट्राफी भेंट की गई दूसरे स्थान पर रहने वाले दोनों महिला मंडलों को आठ आठ हजार रूपए और ट्राफी गई।इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने अपनी और से 1100 रुपए की राशि प्रत्येक महिला मंडल को अपनी और से दिए जबकि मुख्यतिथि के रूप में शिरकत करने वाले ब्रह्मानंद ठाकुर ने 1500 रुपए की राशि प्रत्येक महिला मंडलों को अपनी और से दिए उधर ब्रह्मानन्द ठाकुर ने अपनी और से मेला कमेटी को 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की।