Bharmour

सहायक अभियंता मारपीट मामले ने पकड़ा तूल कई जगह जलापूर्ति ठप्प

Spread the love

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियन्ता के साथ मारपीट मामले में उबले कर्मचारियों का नजला उपभोक्ताओं पर गिरा है शनिवार को जैसे ही मारपीट का मामला सामने आया तो भरमौर मंडल के कई हिस्सों में जलापूर्ति ठप कर दी गई अचानक पानी की सप्लाई बन्द होने के बाद भरमौर के उपभोक्ताओं में त्रहिमाम मच गया इस दौरान लोगों को अपने घरों से दूर प्राकृतिक जलस्रोतों की और रुख करना पड़ा पानी की आपूर्ति ठप्प से गुसाएं उपभोगताओं का गुस्सा भी सातवें आसमान पर रहा उनका सबसे बडा सवाल था कि किसी राजनीतिक दल के नेता और सरकारी विभाग के अधिकारी के झगड़े का खामियाजा आखिर जनता क्यों भुगते बहरहाल लोगों के दबाव के आगे जलशक्ति विभाग को झुकना पड़ा और रविवार को जलापूर्ति बहाल हो गई।