भरमौर कॉलेज के छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
डिग्री कालेज भरमौर में शिक्षकों के पद रिक्त होने और भवन निर्माण में हो रही देरी पर गुरूवार को मोर्चा खोल दिया है। सरकार के रवैए से खफा कालेज के विद्यार्थियों ने भरमौर स्थित ओल्ड बस स्टेंड पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विद्यार्थियों का कहना था कि वह भवन निर्माण को जल्द करने और शिक्षकों की तैनाती की मांग हेतू कई मर्तबा ज्ञापन सौंप चुके है। बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में किसी भी ओर से सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। छात्र छात्राओं का कहना है कि कभी उन्हें गल्ज स्कूल तो कभी डीएवी भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि कालेज में दो ही शिक्षक है, जिनमें से एक के पास प्रिंसीपल का कार्यभार भी दे रखा है। विद्यार्थियों ने बताया कि आज सांकेतिक धरना दिया गया है। दस दिनों के भीतर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो वह भूख हड़ताल आरंभ कर चक्का जाम किया जाएगा।
