Bharmour

असुरक्षित स्कूल भवन में पढाई करने को मजबूर स्क्रैना 2 प्राथमिक स्कूल के बच्चे

Spread the love

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गाण के बच्चे असुरक्षित भवन में पढ़ाई करने को मजबूर है राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकरैना 2 के भवन की खस्ताहालत को देखकर यहां पढ़ाई करने वाले बच्चों के अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति खासा रोष है बता दें कि इस जर्जर स्कूल भवन में हर रोज करीब 40 बच्चे पढ़ाई करने को आते है ग्राम पंचायत गाण के उपप्रधान काका राम ठाकुर का कहना है कि जैसे ही बारिश का क्रम जारी होता है तो इस जर्जर स्कूल भवन की छत से पानी कमरों में प्रवेश कर जाता है उनका कहना हैं कि इस प्राथमिक स्कूल में न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही रसोईघर की व्यवस्था सरकार की और से नही हो पाई है उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस जर्जर स्कूल भवन की जगह नए भवन का निर्माण किया जाए।