देओल में मनाया गया बांडा महोत्सव गांधीवादी संगठन के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद रहे मुख्यतिथि
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत देओल में बांडा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया पुलिस विभाग और आईबी से सेवानिवृत इंस्पैक्टर कैलाश चन्द ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यकर्म में खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ इस मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जिगरी महादेव की टीम विजेता और महादेवा वॉयस की टीम उपविजेता रही इस महोत्सव में स्थानीय महिला मंडलों की पारंपारिक नृत्य प्रतियोगिता भी हुई जिसमे महिला मंडल कुलेठ की टीम विजेता और महिला मंडल सुटकर की टीम दूसरे स्थान पर रही विजेता महिला मंडल को ग्यारह हजार रुपए नगद राशि और ट्राफी भेंट की गई वहीं दूसरे स्थान पर रहे महिला मंडल सुटकर को आठ हजार रुपए की राशि इनाम के तौर पर दी गई इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि कैलाश चन्द ने मेला आयोजकों को अपनी और से 12 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की वहीं गद्दी पहनावे का प्रचार करने के लिए उन्होंने ग्राम पंचायत देओल की लड़कियों को दो हजार रूपए इनाम के तौर पर भेंट किए।मुख्यतिथि कैलाश चन्द ने बांडा कमेटी देओल को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी है।
