मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लीलह दौरे के दौरान अपनी मांगो को लेकर प्रदेशन करते कॉलेज के बच्चे ………..
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले न्यू मॉडल कॉलेज लिलह के बच्चों ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर कॉलेज में खाली पड़े अध्यापकों के पदों को भरने की मांग उठाई बच्चों ने एक मांग पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री से मांग की की डेपुटेशन पर जो अध्यापक उन्हें पढ़ाने आते हैं वह 1 सप्ताह का पाठ्यक्रम मात्र 1 दिन में निपटा कर चलते बनते हैं उनका कहना है कि इस कॉलेज में करीब 200 के आसपास बच्चे हर रोज पढ़ाई करने आते हैं लेकिन बिना अध्यापकों के उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ता है इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा इन बच्चों से बात ना करने पर भी यह बच्चे नाराज दिखे बच्चों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन देने की जहमत तक नहीं उठाई और वह मात्र उस कागज को झपट कर चलते बने बाद में कॉलेज के बच्चों ने लिलह बाजार में रोष रैली निकालकर इसका विरोध भी किया।
