विधानसभा चुनावों में होली स्कूल के एन एस एस स्वंयसेवकों ने कुल पांच मतदान केन्द्रों में दी सेवाएँ …..
विधानसभा क्षेत्र भरमौर में इस बार संपन हुए चुनावों में जनजातीय क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की एनएसएस ब्लांटियरस ने इन चुनावों में अपंग और चलने फिरने में अक्षम मतदाताओं को पोलिंग बूथ के अंदर तक पहुंचने में उनकी मदद की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली के 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने कुल 5 पोलिंग बूथों में अपनी सेवाएं दी जिसमें पोलिंग बूथ देओल में दो लड़कियां और दो लड़के पोलिंग बूथ कुलेठ में दो लड़के और दो लड़कियां पोलिंग बूथ सूटकर में दो लड़के दो लड़कियां पोलिंग बूथ तियारी में दो लड़कियां और दो लड़के शामिल थे इन बच्चों ने सुबह से लेकर शाम तक बखूबी अपने इस कार्य को अंजाम दिया चुनाव आयोग की इस पहल की क्षेत्र में प्रसंशा हो रही है और लोगों का कहना है कि इस पहल के बाद स्कूली बच्चे भी मतदान के प्रति जागरूक होंगे।
