अपनी घटिया हरकत के लिए जब एक राज्य की पुलिस को करना पड़ा लोगों के विरोध का सामना
अपनी घटिया हरकत के लिए जब एक राज्य की पुलिस को करना पड़ा लोगों के विरोध का सामना
चंबा के जलाड़ी में जम्मू पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
इस मामले में पुलिस ने लिया कुछ लोगों को हिरासत में
चंबा। चंबा के जलाड़ी गांव में गुरुवार रात को जम्मू की डोडा पुलिस के आंसू गैस के गोले दागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है
चंबा के जलाड़ी गांव में गुरुवार रात को जम्मू पुलिस और कुछ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान जम्मू की डोडा पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं।
बताया जा रहा है कि जम्मू के डोडा से किसी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर यहां लाया गया है। उसी लड़की को बरामद करने के उद्देश्य से जम्मू पुलिस ने छापामारी की। मामला संवेदनशील इसलिए बन गया है कि क्योंकि इस दौरान हवाई फायर और आंसू गैस के गोले दागे गए। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि लड़की को बरामद करने के मकसद से की गई छापामारी में हिमाचल पुलिस को विश्वास में लेकर उनका सहयोग ही नहीं लिया गया। अगर हिमाचल पुलिस का सहयोग लिया होता तो मामला संवेदनशील भी नहीं बनता। चूंकि बॉर्डर एरिया के साथ रात को आंसू गैस के गोले दागने की घटना हुई है। इसलिए इस घटना को लेकर लोग काफी खौफ़जदा हैं।
डीएसपी मयंक चौधरी ने बताया कि किहार पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
