हैलीपेड मैदान होली में हुआ विंटर क्रिकेट कप का आगाज ……
जनजातीय भरमौर के होली हेलीपैड मैदान पर वीरवार को विंटर क्रिकेट कप का शुभारंभ हुआ इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ग्राम पंचायत देओल के प्रधान अनिल दत्त गौतम ने आयोजन समिति को अपनी ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में भाईचारे की भावना पैदा करते हैं वहीं युवा पीढ़ी को नशे से दूर खेलों के प्रति आकर्षित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं उन्होंने कहा कि आयोजन समिति बधाई के पात्र हैं कि सर्दियों के सीजन में युवाओं के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान में खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया इस मौके पर रमेश चंद ठाकुर राहुल शर्मा विनोद ठाकुर विपिन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
