विधानसभा चुनाव जीतने के बाद क्या कुछ बोले भटियात के नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप पठानिया ……
जिला चम्बा की भटियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप पठानिया ने जीतने के बाद कहा की यह जीत समस्त भटियात की जनता की जीत है उन्होने कहा कि यह जीत हिमाचल के हर वर्ग की जीत है जिसमें कर्मचारी वर्ग, मज़दूर वर्ग और युवा वर्ग की जीत है उन्होने कहा कि पांच साल में जो रुके विकास कार्य थे उनको तेजी दी जाएगी।
