विधानसभा चुनाव जीतने के बाद क्या कुछ बोले चुराह के नवनिर्वाचित विधायक हंसराज सुनिए ….
विधानसभा क्षेत्र चुराह से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद चुराह के विधायक हंसराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत मेरी जीत नहीं बल्कि समस्त चुराह की जनता की जीत है और मैं चुराह की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि जिस गति से चुराह का विकास हो रहा है उसको ब्रेक नहीं लगने दिया जाएगा और उस गति को रफ्तार दी जाएगी उन्होंने कहा कि माता वेरावली के आशीर्वाद से उन्होंने यह चुनाव जीता है और इसके लिए वह सभी लोगों का तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं।
