Bharmour

जनमत निर्माण अभियान के तहत उठा जिला चंबा की तीन सुरंगो के निर्माण का मुद्दा …

Spread the love

सपनों की सुरंगों के निर्माण से बदलेगी चंबा की तस्वीर व तकदीर मंगला-चुवाड़ी, होली-उतराला व चैहणी सुरंग का जल्द करवाया जाए निर्माण जनमत निर्माण अभियान भाग-दो के तहत उठा मुद्दा चंबा जिला के संपूर्ण विकास के लिए बेहतर कनेक्टिविटी का होना बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में बेहतर कनेक्टिविटी न होना भी जिला के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यहां पर पर्याप्त सुरंगों का निर्माण होना बहुत जरूरी है। चंबा मुख्यालय के समीप मंगला से चुवाड़ी के लिए सुरंग का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। वहीं, होली से उतराला तथा पांगी घाटी को जोड़ने वाली चैहणी सुरंग के निर्माण की दिशा में भी अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। बेहतर कनेक्टिवीटी के लिए इन सुरंगों का जल्द से जल्द निर्माण होना बहुत जरूरी है। यह मुद्दा जनमत निर्माण अभियान भाग दो के तहत लोगों ने प्रमुखता के साथ उठाया। जनमत निर्माण अभियान के तहत शनिवार को चंबा, होली तथा चुराह क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान छेड़ा गया। इस दौरान प्रबुद्ध लोगों सहित, महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों ने एक स्वर में उक्त सुरंगों का निर्माण जल्द करवाने की मांग उठाई।मनुज शर्मा, सूरज, मगनदीप, आकाश, विकास, मनोज कुमार, दिनेश, रोहित, शाम सिंह, भूपेंद्र, अनूप कुमार, श्रेष्ठा, कविता, आशा, लेख राज, भिंद्रा, छींबो, थानो, रचना, सीआर शर्मा, जैदई, अमरो, पूजा तथा राधा ने कहा कि सुरंगों के निर्माण को लेकर जिला मुख्यालय व पांगी घाटी सहित समस्त जिला चंबा के लोग बीते कई वर्षों से मांग उठाते आ रहे हैं। लेकिन, अभी तक इस दिशा में किसी भी सरकार की ओर से कोई भी कार्य नहीं किया गया है, जो कि जिला चंबा के लोगों को निराश कर रहा है। ऐसे में नई सरकार के समक्ष उक्त मुद्दों को प्रमुखता के साथ रखा जाएगा तथा इनके हल के लिए आवाज बुलंद की जाएगी। सुरंगों का निर्माण करवाया जाता है तो जिला चंबा की अन्य जिलों व राज्यों से दूरी बहुत कम रह जाएगी। मंगला-चुवाड़ी सुरंग का निर्माण होने से चंबा के लोगों को चुवाड़ी सहित पठानकोट व अन्य स्थानों पर पहुंचने में बहुत कम समय लगेगा। वहीं, होली-उतराला सुरंग निर्माण होने से कांगड़ा की दूरी कम होगी। इसी तरह चैहणी सुरंग का निर्माण होने से पांगी घाटी की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही घाटी का संपर्क जिला मुख्यालय सहित शेष विश्व से वर्षभर बना रहेगा। जनमत निर्माण अभियान में ग्राम पंचायत होली के झडौता गांव के लोगों, महिला मंडल झरौता के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। #The issueofconstructionofthreetunnelsraisedinpublicopinion campaign #ConstructionofthreetunnelsinChamba