चुराह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद क्या बोले कोंग्रेस प्रत्याशी यशवंत खन्ना …
चुराह विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ने वाले यशवंत खन्ना ने चुनाव विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भारी तादाद में उन्हें वोट देने पर आभार जताया है यशवंत खन्ना ने कहा कि मात्र 45 दिन के राजनीतिक कैरियर में इतनी बड़ी तादाद में लोगों का निकलना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं चुराह विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार किन शब्दों में प्रकट करूं यह मेरी समझ में नहीं आ रहा है उन्होंने कहा कि साथियों आपने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है और अपने आप को कभी अकेला मत समझना आपका यह साथी आपके हर कदम पर आपके साथ रहेगा इसके अलावा उन्होंने चुनाव विधानसभा क्षेत्र के लोगों को प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर हार्दिक बधाई दी है। #yashvantkhana #congrescandidateinchurah
