chamba

चंबा की जनता काँग्रेस पार्टी की जीत के लिए बधाई की पात्र …करतार सिंह ठाकुर

Spread the love

हाल ही मे हुए विधानसभा चुनावों मे चम्बा सदर हल्के से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीरज नैय्यर को रिकार्ड मतों जीत दिलाकर विधानसभा भेजने के लिए चम्बा की समस्त जनता बधाई की पात्र है. चम्बा मे एक अनौपचारिक प्रैस ब्यान जारी करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने इसके लिए चम्बा के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार इस बार चम्बा के मतदाताओं ने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष मे जो अपार समर्थन दिया है उसके लिए समस्त चम्बावासी शुभकामनाओं के सच्चे हकदार है.
वहीं उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा की समस्त कार्यकारिणी के साथ साथ, कांग्रेस पार्टी सेवादल, महिला कांग्रेस, युकां, एन एस यू आई, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति विभाग, इंटक, अल्पसंख्यक कांग्रेस लीगल सैल व राजीव गांधी पंचायती राज विभाग व खासतौर पर चम्बा विधानसभा क्षेत्र के समस्त 122 बूथों पर तैनात कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएँ दी. उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी के हर बूथ पर बूथ स्तर कार्यकर्ताओं ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसकी बदौलत पार्टी ने सदर सीट पर सत्ता मे वापसी की है. वहीं उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों मे पार्टी ने भाजपा सरकार की जिन भी गलत नीतियों के विरोध मे आवाज बुलंद की उनमे समस्त फ्रंटिअल संगठनों का पूरा सहयोग मिला.
करतार सिंह ठाकुर ने कहा की बीते पंद्रह वर्षों बाद प्रचंड बहुमत के साथ चम्बा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक ने सत्ता मे वापसी की है. उन्होंने कहा इसमे भाजपा की गलत नीतियों से परेशान होकर कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है जिनका पार्टी मे पूरा सम्मान किया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दिन रात एक करके पार्टी को जीत दिलाने मे अपनी भूमिका अभिनीत की है. उन्होंने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को भी प्रदेश मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएँ दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पार्टी संगठन से जुड़े कर्मठ और ईमानदार नेता है इसलिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे पूरे प्रदेश मे एकसमान विकास करवाने मे अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे.
उन्होंने कहा कि जल्द ही मंत्रीमंडल के गठन के बाद कैबिनेट की पहली बैठक होगी जिसमे प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के कई विकासात्मक कार्यों की कार्ययोजना बनाई जाएगी.
वहीं उन्होंने दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता के पूर्ण समर्थन से सत्ता मे वापसी की है. इसलिए कांग्रेस सरकार भी जनता के विकास और उत्थान के लिए सदा तत्पर रहेगी.