जिला परिषद कर्मचारी व अधिकारी महासंघ इकाई भरमौर ने की छठे वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग …..
शनिवार को जिला परिषद कर्मचारी व अधिकारी महासंघ इकाई भरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल महासंघ इकाई भरमौर के अध्यक्ष दीपक ठाकुर की अगुवाई में खंड विकास अधिकारी भरमौर से मिला। ज्ञापन में महासंघ ने मांग की है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिश को भरमौर में भी जल्द से जल्द लागू किया जाए। महासंघ ने कहा है कि सरकार द्वारा दूसरे जिलों में संशोधित वेतनमान की अदायगी अधिकारियों व कर्मचारियों को कर दी गई है। लेकिन भरमौर में इसकी अदायगी अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि भरमौर के जिला परिषद कर्मचारी व अधिकारी वर्ग को दिसंबर माह में मिलने वाला वेतनमान संशोधित वेतनमान दिया जाए । उन्होंने मांग की है कि समस्त कर्मचारियों अधिकारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों वाला वेतनमान डाला जाए अन्यथा पुराना वेतनमान नहीं दिया जाए ।
