Bharmour

भरमौर प्रशासन गांव की और कार्यक्रम के अंतर्गत कुगति पंचायत में सुनी गई जनशिकायते

Spread the love

प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुगती में कार्यक्रम आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र चौहान ने की अध्यक्षता लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान भरमौर,21 दिसंबर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के तहत ” प्रशासन गांव की ओर ” अभियान के अंतर्गत आज कुगती पंचायत में लोगों व जनप्रतिनिधियों की शिकायतें व सुझाव सुने गए।अधिकतर शिकायतों का मोके पर ही समाधान किया गया व शेष का समाधान समय से करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। नरेंद्र चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधियों व जनसाधारण द्वारा ध्यान में लाए गए मामलों पर संबंधित विभाग निश्चित समय सीमा के भीतर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में महिला को स्वरोजगार की ओर बढ़ने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है और आमजन को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की 24 दिसंबर को पूलन पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल कैंप भी लगाया गया जिसमें लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया । इस दौरान कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक घर के सदस्य को 1 किलोग्राम मटर का निशुल्क बीज भी वितरित किया गया। सुशासन सप्ताह ” प्रशासन गांव की ओर “कार्यक्रम के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों ने भी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और उनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान एसडीएम असीम सूद, कुगती पंचायत प्रधान अनु शर्मा , वन मंडल अधिकारी नरेंद्र सिंह ,सहायक निदेशक पशुपालन डॉ राकेश भंगालिया, विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान डॉ. आशीष शर्मा ,विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि डॉ. करतार डोगरा, बाल विकास अधिकारी सुभाष दियोलिया, तहसील कल्याण अधिकारी विकास पखरेटिया, महाविद्यालय प्रधानाचार्य लेखराज, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल , कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। #IntheKugtiPanchayatofBharmour,theadministrationlistenedtothepubliccomplaintsofthepeople. #ChalovillageprogramorganizedinKugti