chamba

जिला बाल सरंक्षण इकाई चंबा द्वारा किया गया एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन …..

Spread the love

ट्राइबल टुडे चंबा
जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा के तत्वावधान में आज पंचायत समिति हॉल में एक दिवसीय बाल संरक्षण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने की।
शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल, विधवा विवाह इत्यादि के बारे में उपस्थित महिलाओं को जानकारी प्रदान की तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया l
प्रशिक्षण शिविर में विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा ने प्रशिक्षुओं को बाल संरक्षण अधिनियम,गुड टच वैड टच तथा जिला चंबा में कार्यरत सखी वन स्टॉप सेंटर के कार्यों इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसके उपरांत शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा ने शिविर में आए प्रतिभागियों को मिशन वात्सल्य, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह, बाल मजदूरी, दत्तक ग्रहण बच्चों के अधिकारों व बच्चों में नशे के कुप्रभावों तथा ग्रामीण स्तर पर मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बनाई जाने वाली ग्रामीण बाल सरंक्षण समिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी l