चंबा की जटकरी पंचायत में चलती गाडी पर पत्थर गिरने से पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत …..
जिला चंबा की जटकरी पंचायत के लांघा नामक स्थान पर एक पिकअप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार सुबह हुई। मृतक चालक की पहचान अनिल कुमार (32) निवासी गांव जटकरी जिला चंबा के तौर पर हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह पिकअप गाड़ी नंबर HP-1404 जटकरी की ओर जा रही थी। इसी बीच जैसे ही पिकअप लांघा नामक स्थान पर पहुंची तो उसके ऊपर पहाड़ से एक पत्थर आ गिरा, जिसकी चपेट में आकर पिकअप सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में पिकअप के चालक अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस हादसे के बारे में सूचित किया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा के लिए भेजा।
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है |
