भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने किया क्षतिग्रस्त चोली पुल का दौरा …..
भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने सोमवार को चोली पुल का दौरा किया इस मौके पर उन्होंने जेएसडब्ल्यू जल विद्युत परियोजना प्रबंधकों और लोक निर्माण विभाग को जल्द वैकल्पिक मार्ग बनाने के आदेश दिए इसके साथ ही उन्होंने वैकल्पिक मार्ग बनाने के कार्य का भी जायजा लिया उन्होंने कम्पनी प्रबंधकों को कहा कि लोक निर्माण विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार आपको ही इस वैकल्पिक मार्ग को तैयार करना होगा जिसमें मशीनरी और मार्ग बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी आपकी होगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सहूलियत के लिए जो भी कार्य युद्धस्तर पर किया जाए उन्होंने कहा कि जब तक लूना पुल तैयार नहीं होता तब तक आपके पास इस वैकल्पिक मार्ग को बनाने के लिए पर्याप्त समय है।इस मौक़े पर खनी वॉर्ड के जिला परिषद सदस्य और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिल ढकोग भी उपस्थित रहे।
