Bharmour

छ दिवसीय आपदा प्रबंधन और राहत व बचाव प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन …..

Spread the love


ट्राइबल टुडे भरमौर
लघु सचिवालय के सभागार में छह दिवसीय आपदा प्रबंधन और राहत व बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए इस प्रकार की कार्यशाला में प्रत्येक पंचायत के स्वंय सेवकों को भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय होने वाली क्षति को कम करना और राहत व बचाव कार्य को सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय हम सबका सामूहिक दायित्व है कि राहत एवं बचाव कार्य में अपना सहयोग कर जान व माल के नुकसान को कम किया जा सके । उन्होंने कहा कि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं द्वारा कार्यशाला में सीखी गई विभिन्न प्रकार की तकनीकों से प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बड़ी अहम रहेंगी ।
प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अग्निशमन ,पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण को उपलब्ध करवाई।
इस अवसर पर तहसीलदार एवं कार्यकारी उप मंडल अधिकारी भरमौर अशोक पठानिया व प्रशिक्षु उपस्थित रह