Bharmour

पंचायत सीमिति की बैठक से नदारद अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस …

Spread the love

विनोद ठाकुर भरमौर भरमौर में पंचायत समिति की बैठक को लेकर अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर समिति ने अनुउपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। इसकी एक कापी डीसी चंबा व मुख्यमंत्री को भी भेज दी है । पंचायत समिति के सदस्यों का कहना है कि पिछले 3 सालों से उन्हें डेट पर डेट दी जा रही है। उनके कामों को अधिकारी करने में तवज्जो नहीं दे रहे हैं और ना ही उनके कामों की रिपोर्ट सौंप रहे हैं। सिर्फ कार्रवाई के नाम पर पिछले 3 सालों से समिति के सदस्यों को अधिकारियों द्वारा डेट पर डेट दीजा रही है। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने अधिकारियों की हाजिरी ना देने पर भी गहरा एतराज अध्यक्ष के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा है कि पिछले 3 वर्षों से ना ही उनकी शिकायतों का निवारण किया जा रहा है ना ही उनकी मांगों पर गौर किया जा रहा है। अधिकारियों की बैठक से नदारद रहने पर पंचायत समिति सदस्य में अध्यक्ष महोदय से भरमौर विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी करने का आग्रह किया है। #OfficerabsentfromPanchayat SamitiBharmour #showcausenoticeissued