जनजातीय सलाहाकार परिषद सदस्यों की नियुक्ति में ललित ठाकुर के समर्थकों की ताजपोशी पर एक रिपोर्ट …
सोमवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर की सर्द हवाओं में इस समय गर्माहट आ गई जब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक अधिसूचना जारी हुई इस अधिसूचना में प्रदेश के जनजातीय सलाहकार परिषद के गठन की सूचना थी और प्रदेश के तीनों जनजातीय क्षेत्रों से सदस्य शामिल किए गए थे विधानसभा क्षेत्र भरमौर से पांच लोगों को इस परिषद में शामिल किया गया था उनमें क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज और पांगी से सतीश शर्मा को इस सूची में शामिल करना समझ में आ गया लेकिन बाकी तीन लोगों को कैसे इस सूची में शामिल किया गया यह समझ से परे है। #newtacmemberinbhsrmour #tacmember
