चाइल्ड लाइन चंबा ने पक्का टाला स्कूल बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर
ट्राइबल टुडे चम्बा वीरवार को एजुकेशन सोसाइटी चाइल्डलाइन (1098) चंबा द्वारा *राजकीय उच्च विद्यालय पक्का टाला में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चाइल्डलाइन टीम काउंसलर नीता देवी व सदस्या रीता कुमारी द्वारा किया गया! टीम द्वारा द्वारा उपस्थित अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों के साथ बाल-संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक संवाद एवं चर्चा की तथा उन्हें चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 द्वारा शोषण के शिकार 0 से 18 वर्ष के बच्चों व कुछ विशेष परिस्थितियों में 25 वर्ष आयु वर्ग तक के युवक-युवतियों हेतु प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई! समन्वयक द्वारा चाइल्डलाइन की मुफ्त फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह की बुराई, बाल-मजदूरी के दुष्परिणाम, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्डलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए! बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई एवं कोविड-19 की गंभीरता हेतु भी अवगत करवाया गया! उपस्थित बच्चों को सुरक्षित स्पर्श एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में भी अवगत करवाया गया! साथ ही इस संबंध में अध्यापकों से भी आग्रह किया गया कि वे भी समय-समय पर बच्चों व उनके अभिभावकों को इस संबंध में जागरूक करते रहें! अध्यापकों से यह आवाहन किया गया कि वे बच्चों से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर देना सुनिश्चित करें! बच्चों को सोशल मीडिया के लाभ-हानि के बारे में भी अवगत करवाया गया! अध्यापिकाओं ने चाइल्डलाइन द्वारा बाल-संरक्षण हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रशंसा की व आश्वासन दिया कि वे सभी बाल-संरक्षण की इस मुहिम में चाइल्डलाइन के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे! कार्यक्रम में अध्यापिका टीजीटी आर्ट्स शालिनी चौणा, टीजीटी आर्ट्स पूनम महाजन, टीजीटी मेडिकल दीपिका हाँडा, कला अध्यापक वैभव चौणा व शारीरिक अध्यापक करनैल सिंह सहित 35 बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया । #childlinechamba#childlinechambainpakatalaschool
