Uncategorized

कर्ज तले दबे जीएमआर प्रोजेक्ट विस्थापित की दो टूक कहा पूरा मुआवजा दो अन्यथा आत्महत्या बचा रास्ता ……

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की होली तहसील में बनी जीएमआर जल विद्युत परियोजना के विस्थापितों को उनका पूरा मुआवजा नहीं मिल पाया है इस परियोजना के विस्थापितों विक्रम कुमार का कहना है कि कंपनी ने मुआवजे की पूरी राशि नहीं दी है जिसकी वजह से उन्हें अपने नए भवन निर्माण में कई प्रकार की मुश्किलें पैदा हो रही है उनका कहना है कि घर के नवनिर्माण के लिए उन्हें भारी कर्जा उठाना पड रहा है इसके चलते वह भारी कर्ज के तले दब गए हैं उन्होंने दो टूक कहा है कि या तो कंपनी उन्हें मुआवजा दे या फिर उनके पास आत्महत्या के अलावा अब दूसरा रास्ता नहीं बचता है बता दें कि होली में जीएमआर जल विद्युत परियोजना की टनल रिसाव के चलते होली पंचायत के झडौता गांव के कई घरों का नामो निशान मिट गया था इसके अलावा कई पेड़ और फलदार पौधे भी इसकी जद में आ गए थे जिसका मुआवजा जीएमआर जल विद्युत परियोजना के प्रबंधकों ने देना था लेकिन अभी तक इस मुआवजे की पूरी राशि विस्थापितों को नहीं मिल पाई है विस्थापित विक्रम कुमार का यह भी कहना है कि कंपनी लोगों में और प्रशासन के सामने यह दावा करती है कि उन्हें हर प्रकार की संभव सहायता दी जा रही है लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है उनका कहना है कि जो किराया की बात हुई थी वह किराया तक भी कंपनी देने में आनाकानी करने लग पड़ी है उन्होने कहा कि कम्पनी द्वारा उनके परिवार के किसी भी सदस्य को रोज़गार भी नही दिया गया है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वह उनके मामले में हस्तक्षेप करें और उन्हें पूरा मुआवजा दिलाने की कृपा करें।